कोटा

Rajasthan Ka Ran : पहले कार्यकर्ताओं वाली गली में सीसी रोड, जनता को बाद में देखेंगे

विधायक चेहते कार्यकर्ताओं को करने में लगे उपकृत
2 min read
Oct 31, 2018
kota news
Rajasthan Ka Ran : पहले कार्यकर्ताओं वाली गली में सीसी रोड, जनता को बाद में देखेंगे

कोटा. शहर के वार्ड 35 में सीसी रोड बनाने में पक्षपात चल रहा है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद भी नगर विकास न्यास ने कोई सुनवाई नहीं की है। लोगों की शिकायत है कि उत्तर विधायक के नजदीकी कार्यकर्ता जिस गलियों में रहते हैं वही सीसी रोड बनाया जा रहा है।

वार्ड 35 के महात्मा गांधी कॉलोनी में सीसी रोड बनाई जा रही हैं। कॉलोनी में कुल 18 गलियां हैं। जिसमें से कुछ गलियों के विकास कार्य ही हो रहे हैं। जहां कार्यकर्ता व पार्षद की मंशा नहीं है, वहां विधायक कार्य नहीं करा रहे। कॉलोनी की गली नम्बर-17 व 18 में सीसी रोड बना दिया। जबकि गली नम्बर-14, 15 व 16 को छोड़ दिया। उसके बाद गली नम्बर 13 में पदाधिकारी की गली होने के चलते वहां कार्य शुरु कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी विधायक को घर जाकर दी तो उन्होंने अधिकारियों से फ ोन पर बात कर इतिश्री कर ली, फि र से उन्हें सूचित करने का प्रयास किया तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी में भेदभाव करने से परेशान है। न्यास के अधिकारी भी सुनवाई नहीं हो रही है।

स्वीकृति के अनुसार ही काम चल रहा है। भेदभाव की कोई शिकायत नहीं आई है। चिमन बैरवा पार्षद

कांग्रेस हर जिले में एक महिला उम्मीदवार उतारेगी

कोटा. कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया कोर्डिनेटर रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए गाइडलाइन तय कर ली है। इसके आधार पर ही टिकटों का वितरण होगा। प्रदेश में पहली सूची जल्द जारी होगी। हर जिले में एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के प्रयास होंगे।

कोटा में पार्टी के प्रवक्ताओं व मीडिया संयोजकों की संभागीय बैठक में भाग लेने आए गुप्ता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उम्मीदवार चयन में युवाओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिश्रित रूप देखने को मिलेगा। युवाओं को उचित अवसर देने के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव को भी पूरा महत्व दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सत्ता और संगठन में महिलाओं की चालीस प्रतिशत भागीदारी के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि इसे धरातल पर क्रियान्वित करने पर अभी समय लगेगा। प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा ने जनता ने भाजपा सरकार को बदलने का मानस बना लिया है। जनता अब बहकावे में नहीं आएगी। प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, संभागीय प्रवक्ता अनूप ठाकुर भी मौजूद थे।

Published on:
31 Oct 2018 10:43 pm