कोटा

OMG: रावतभाटा में मचा हड़कंप, घरों से बाहर भागकर लोगों ने बचाई जान

यहां थाने के सामने बने करीब आधा दर्जन मकानों में रविवार रात बारिश के दौरान करंट आ गया। विद्युत आपर्ति बंद करा देने से हादसा टल गया।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 12:59 AM IST
kota
rawatbhata cinema cricle

रावतभाटा. यहां थाने के सामने बने करीब आधा दर्जन मकानों में रविवार रात बारिश के दौरान करंट आ गया। समय रहते पता चल जाने से विद्युत आपर्ति बंद करा देने से हादसा टल गया। इसी तरह एक विद्यालय में भी करंट आने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार विद्युत निगम की खस्ताहाल आईसूलेटेड केबल के कोने के मकान में पोल से जा रहे तारों के रेलिंग से छू जाने से यह करंट मकानों की गीली दीवारों में दौड़ गया। इसके चलते आसपास के आधा दर्जन मकानों की दीवारों में भी करंट फैल गया। लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर तत्काल विद्युत कर्मी के माध्यम से विद्युत बंद करवा देने से कोई अनहोनी नहीं हुई।

आईसूलेटेड केबलें हो चुकी है खराब

निगम के सूत्रों ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से बिछाई गई आईसूलेटेड केबल मौसम की मार झेलते-झेलते कई स्थानों से कट गई है। ऐसे में इनसे करंट प्रवाहित हो जाता है। कई जगह यह केबल मकानों के छज्जों, रेलिंगों से होते हुए दूर तक जाती है। ऐसे में इसके खस्ताहाल होने से कई स्थानों पर करंट आने की शिकायतें मिल रही हैं।

विद्यालय में दौड़ा करंट

इसी तरह नीचे बाजार क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन की दीवारों में सोमवार को करंट दौड़ गया। इससे विद्यालय में हडकंप मच गया। विद्यालय में लोहे की खिड़कियों में दीवारों से होकर करंट आ रहा था। इसके चलते इन कक्षों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा बच्चों को खिड़कियों से दूर रहने को कहा गया है।

करंट लगने से गाय की मौत

यहां तेन्दुआ बस्ती के सामने आईटीआई के बाहर सोमवार दोपहर खंभे से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि इस पोल के निकट अर्थिंग का तार पड़ा था। इसी में करंट उतरने के बाद गाय इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके की लाइटें बंद करवाई।

Published on: