कोटा

कोटा के इस हॉस्टल में हो रही थी बिजली चोरी, जुगाड़ जानकार रह जाओगे हैरान…

हॉस्टल मालिक पर 22 लाख से अधिक की लगाई पेनल्टी
less than 1 minute read
Feb 21, 2019
Kota Mahavir Nagar first
हॉस्टल में रिमोट लगाकर बिजली चोरी करने का मामला

कोटा. महावीर नगर प्रथम स्थित एक हॉस्टल में रिमोट लगाकर बिजली चोरी करने का मामला बुधवार को पकड़ा। इस मामले में बिजली कम्पनी केईडीएल ने हॉस्टल मालिक पर 22 लाख से अधिक की पेनल्टी लगाई है।

हॉस्टल में स्वीकृत लोड से दोगुने से अधिक का उपयोग भी मिला है। कम्पनी ने हॉस्टल का मीटर सीज कर दिया है। केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने बताया कि महावीर नगर प्रथम में बने हॉस्टल में लम्बे समय से रिमोट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कम्पनी की विजिलेंस टीम ने पाया कि हॉस्टल मालिक ने मीटर में रिमोट लगा रखा है, जिससे बिजली के मीटर को बन्द और चालू किया जाता था।

मीटर को प्रभावित करने वाले उपकरण इस तरह से लगाए थे कि एक बार में नजर नहीं आते। इस 21 कमरों के हॉस्टल के सभी कमरों में गीजर व कूलर लगे हैं। हॉस्टल मालिक ने 12 केवी लोड का कनेक्शन ले रखा था, लेकिन मौके पर करीब 40 से अधिक केवी का कनेक्ट लोड पाया गया। कम्पनी ने विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए एक साल की बिजली चोरी के आधार पर पेनल्टी लगाई है। अब सीज मीटर को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Published on:
21 Feb 2019 02:01 pm