कोटा

पढ़ाई आईआईटी की हो या किसी अन्य कॉलेज की, वह एक स्तर तक पहुंचाती है

सफल लोग कहीं न कहीं से प्रेरणा लेते रहते हैं। पढ़ाई आईआईटी की हो या किसी अन्य कॉलेज की, वह एक स्तर तक पहुंचाती है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 6:32 PM IST
kota news
पढ़ाई आईआईटी की हो या किसी अन्य कॉलेज की, वह एक स्तर तक पहुंचाती है

कोटा. लोगों की सफलता के पीछे बहुत से कारण होते हैं, उनमें मुख्य रूप से मोटिवेशन होता है। सफल लोग कहीं न कहीं से प्रेरणा लेते रहते हैं। पढ़ाई आईआईटी की हो या किसी अन्य कॉलेज की, वह एक स्तर तक पहुंचाती है। उसके बाद जिस प्रोफेशन में जाते हैं, उसके लिए फिर से तैयारी करनी पड़ती है। सफल होने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि जिस प्रोफेशन में आप गए हैं, वहां कैसा काम कर रहे हैं। यह कहना है भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी और कोटा डीआरएम यू.सी. जोशी का। उन्हें कानपुर आईआईटी से इंजीनियङ्क्षरग की डिग्री हासिल करने के बाद नौकरियों के कई अवसर मिले, लेकिन उन्हें छोड़कर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया। इसमें सफलता भी मिली और लम्बे समय से रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा, समय के साथ सफल लोगों के लक्ष्य बड़े होते जाते हैं।


कॅरियर का चुनाव कैसे करें, युवाओं को क्या संदेश है?
१२वीं के बाद कॅरियर का चुनाव करना होता है। अभिभावक और शिक्षक बच्चों को जानकारी दें, लेकिन तय बच्चे ही करें कि उन्हें करना क्या है। सामाजिक दबाव में कॅरियर का चुनाव नहीं करें। बिना रुचि के कार्य में कुछ समय तक तो सफलता मिल सकती है, लेकिन आगे काम करना सरल नहीं होता। जीवन में इंसान को वही काम करना चाहिए, जिसे वह दिल से चाहता है। आज के समय में मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा भी बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं।


कॉलेज में मिली एेसी सीख, जिससे सफलता में मदद मिली?
मैंने कॉलेज से हार्डवर्क करना सीखा। बिना हार्डवर्क के किसी भी प्रोफेशन में सफल नहीं हो सकते। आईआईटी कानपुर की यह सीख अभी तक काम आ रही है।


सभी के पास एक जैसी ऊर्जा क्यों नहीं होती, इस बारे में आप क्या सोचते हैं?
दुनिया में सभी लोग एक जैसे हैं। सभी में बड़ी से बड़ी सफलता पाने की शक्ति है। बस उस शक्ति को जगाने की जरूरत है। मोटिवेशन से व्यक्ति को थकान कम महसूस होती है, वह पूरी ऊर्जा से काम कर पाता है।


रेलवे की कार्यशैली में पिछले वर्षों में किस तरह का बदलाव आया है?
रेलवे के लिए हर कार्मिक जो कार्य कर रहा है, वह महत्वपूर्ण है, लेकिन अब रेलवे में हर कर्मचारियों को यह अहसास कराया जा रहा है कि वो रेलवे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उसके लिए जरूरी स्किल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्हें मोटिवेट किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।


फुर्सत में क्या करते हैं?
वैसे इस पद पर रहते हुए काफी कम समय खुद के निकाल पाता हूं, लेकिन जब समय मिलता है तो बागवानी करने, लाइट म्यूजिक सुनने के साथ आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ता हूं।


बातचीत: जग्गोसिंह धाकड़

Published on: