कोटा

जब मोदी बोले.. मैं मौत से मुकाबला करने यहां आया हूं..

मोदी की रैली का प्रभाव चुनावों पर भी पड़ा और रामगंजमंडी से भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई थी।
less than 1 minute read
Nov 24, 2018
kota news
जब मोदी बोले.. मैं मौत से मुकाबला करने यहां आया हूं..

कोटा डिजिटल डेस्क. नरेंद्र मोदी की भाषण कला का हर कोई कायल है..यही वजह है कि वे मुख्यमंत्री रहते समय से ही भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक रहे हैं। 2003 के चुनाव में मोदी भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के चुनाव प्रचार में कोटा के रामगंजमंडी में आए थे। तब उनके भाषण ने पूरे देशभर में सुुर्खियां बटौरी थी। मोदी ने कांग्रेस के एक तत्कालीन मंत्री पर हमला करते हुए कहा था कि मेरी हत्या की साजिश रचने वाला एक अपराधी गुजरात की जेलों में सड़ रहा है, उसे यहीं के कांग्रेस के एक मंत्री ने पनाह दी थी। मैं किसी से नहीं डरता और मौत से मुकाबला करने सीधा रामगंजमंडी आया हूं। मोदी की रैली का प्रभाव चुनावों पर भी पड़ा और रामगंजमंडी से भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई थी।

Updated on:
24 Nov 2018 07:33 pm
Published on:
24 Nov 2018 06:49 pm