कोटा

झालावाड़ के बाद अब कोटा में किसान की सदमे से मौत, फसल बर्बादी का दंश नहीं झेल सका अन्नदाता

Farmer Death of shock: crops destroyed, Heavy Rain: कोटा जिले के नौताड़ा मालियान गांव में मंगलवार को अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल देख किसान की सदमे से मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2019, 5:57 PM IST
Farmer's death of shock
झालावाड़ के बाद अब कोटा में किसान की सदमे से मौत, फसल बर्बादी का दंश नहीं झेल सका अन्नदाता

सुल्तानपुर. कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक किसान की खेत पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ( Farmer Suspected Dead ) परिजन सदमे से मौत होना बता रहे हैं जबकि, चिकित्सक हार्ट अटैक होने की संभावना जता रहे हैं। (Farmer's death of shock ) वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( crops destroyed )

Read More: राजस्थान में मध्यप्रदेश के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर क्षेत्र के नौताड़ा मालियान गांव निवासी किसान फखरुद्दीन खान ने दो बीघा खेत में उड़द फसल की बुवाई की थी, जो अतिवृष्टि के चलते नष्ट हो गई। ( Heavy Rain ) कुछ फसल बचने की आस थी, जो उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से व्यथित था। मंगलवार सुबह किसान बची-कुछी फसलों की कटाई के लिए खेत पर गया था, जहां अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। पास ही के खेत पर काम रहे लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को सुल्तानपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

Read More: बड़ी खबर: सीएमएचओ की सर्विस बुक में छिपे गहरे राज, कोटा से जयपुर तक खौज रहा चिकित्सा विभाग

मृतक किसान के पुत्र नदीम ने अतिवृष्टि से फसल खराबा के सदमे से पिता की मौत होने की पुलिस को रिपोर्ट दी है। वहीं, चिकित्सक डॉ. श्याम मालव ने बताया कि किसान को जब अस्पताल लाया गया था तब तक मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया हृदयघात से मृत्यु होने की संभावना है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से चलेगा।

झालावाड़ में 9 दिन पहले ही हुई थी किसान की मौत
झालावाड़ जिले के आंवलखेड़ी निवासी किसान विजय सिंह गुर्जर की अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल देख सदमे से मौत हो चुकी है। घटना के 9 दिन बाद ही कोट में भी एक किसान की सांसें थम गई।

Updated on:
8 Oct 2019, 5:57 PM IST
Published on: