कोटा

ट्रैक्टर रैली में शामिल होने हाड़ौती के किसान दिल्ली रवाना

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से कोटा कलक्ट्रेट से शनिवार दोपहर किसानों का जत्था कारों से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्था दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होगा।

less than 1 minute read
Jan 23, 2021
ट्रैक्टर रैली में शामिल होने हाड़ौती के किसान दिल्ली रवाना

कोटा. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से कोटा कलक्ट्रेट से शनिवार दोपहर किसानों का जत्था कारों से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्था दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होगा। वहीं समिति की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना 42वें दिन भी जारी रहा।


समिति के फतहचंद बागला व दुलीचन्द बोरदा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली चलो आह्वान पर कोटा, बारां जिले की सभी तहसीलों से किसानों का जत्था शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना स्थल से दोपहर बाद 3.30 बजे किसान प्रतिनिधियों के दल को वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश गालव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में कोटा, बूंदी जिले की सभी तहसीलों से किसान प्रतिनिधि करीब 40 कारों में 200 से ज्यादी की संख्या में दिल्ली जा रहे हैं। जत्था रात्रि विश्राम टोंक में करेगा। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।

धरना स्थल पर मनाई सुभाष जयंती
धरने पर किसानों ने नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती जय हिन्द किसान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखे।

Published on:
23 Jan 2021 07:33 pm
Also Read
View All