कोटा

लकवाग्रस्त पिता को बुरी तरह पीटा, कान काटा, हुई मौत

आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम निवासी लकवाग्रस्त वृद्ध के साथ उसके पुत्र ने बर्बरतापूर्वक मारपीट की। मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2023, 5:46 PM IST
Father was badly beaten, died in kota

कोटा। आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम निवासी लकवाग्रस्त वृद्ध के साथ उसके पुत्र ने बर्बरतापूर्वक मारपीट की। मारपीट के बाद अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरकेपुरम थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि श्रीनाथपुरम-सी निवासी राधेश्याम मेहरा (65) लकवाग्रस्त था। वह बिस्तर पर ही रहता था। राधेश्याम के परिवार में शादी समारोह था। 18 फरवरी को उसके परिजन शादी में गए थे। राधेश्याम का छोटा पुत्र अजय मेहरा घर पर था। पिता से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद आवेश में आकर अजय ने पिता राधेश्याम के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। कान काट लिया।

मारपीट से पिता गंभीर घायल हो गया। उसके कान से खून बहने लगा। हादसे के बाद अजय भाग गया। बाद में परिजनों ने राधेश्याम को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात राधेश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राधेश्याम की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Published on: