..जताई आशंका
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फोन कटते ही उसने तुरंत अपने वकील से संपर्क कर आपबीती बताई, लेकिन रात का समय होने और गैराज में काम ज्यादा होने से कार्य होने की वजह से तत्काल रिपोर्ट देने नहीं आ सका। कॉलर से भयभीत होना बताते हुए युवक ने कभी भी संगीन वारदात होने का अंदेशा जताया। साथ ही बताया कि उसी नंबर से कई बार कॉल आ चुके हैं, जो उसने नहीं उठाए। इससे वह तनावग्रस्त है।