इसका उच्चस्तरीय उपचार कराना जरुरी है, अन्यथा परेशानी ठीक नहीं होगी। बेटी की हालत ऐसी है कि मां तारा इस पीड़ा की बात करते ही फफक पड़ती है। कहती है मैं जिंदा हूं तो बेटी की सेवा कर रही हूं, मेरे बाद बेटी किसके सहारे जिंदगी निकालेगी। छोटी बहन डिंपल की सगाई हो चुकी है और जल्द ही शाद की तैयारी है, लेकिन बड़ी बेटी की हालत और शादी के खर्च को लेकर मां चिंता में डूबी हुई है।