8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालाना जंगल : इंटरपीटिशन सेंटर का होगा कायाकल्प, हटेगी पुरानी तस्वीरें

हॉफ ने किया औचक निरीक्षण, बोले, शिकायतों की जांच कर सख्त कार्रवाई करे, देशभर से मंगवाई लाएगी तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Feb 2023, 9:45 AM IST

photo1676865181.jpeg

देवेंद्र सिंह राठौड़/जयपुर. झालाना जंगल में बने इंटरपीटिशन सेंटर का कायाकल्प किया जाएगा। उसमें लगी पुरानी तस्वीरें भी हटाई जाएगी। उनकी जगह देशभर से वन्यजीव प्रेमी, फोटो ग्राफर्स से फोटो मंगवाकर लगवाई जाएगी। साथ ही यह जंगल में एनिकट भी रिपेयर किए जाएंगे। ये बात वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक(हॉफ) डी.एन पाण्डेय ने झालाना जंगल में रविवार शाम को औचक निरीक्षण के दौरान कही। पाण्डेय ने बताया कि इंटरपीटिशन सेंंटर में कुछ ही लोगों की तस्वीरें लगी है।

यह भी पढ़ें : जंगल में कायम रहेगा वीआईपी कल्चर, जी हूजूरी बंद करने के आदेश हवा

झालाना में देशभर से लोग घूमने आते हैं। कई नामचीन फोटोग्राफर्स, वन्यजीव प्रेमियों ने इस जंगल में उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें यहां लगाने की मांग की है। इंटरपीटिशन सेंटर का आधुनिकरण प्रस्तावित है। उसमें उनमें लगी पुरानी फोटो हटाकर नई फोटोज लगाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवदेन मांगे जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। प्रत्येक व्यक्ति की एक ही फोटो लगेगी। इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक पाण्डेय ने वाहन मालिक, डाइवरों की लंबित शिकायतों के जांचकर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने जंगल का भी निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : जयपुर में जंगल से निकलकर दरगाह में पहुंचा पैंथर, देखें वीडियो

नि:शुल्क सफारी के लिए, सिफारिशें शुरू
इधर, सरकारी गाड़ियों में नि:शुल्क सफारी पर रोक के आदेश में बदलाव के बाद सिफारिशे शुरू हो गई है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि डीएफओ के पास लोगों ने फिर से फोन घनघनाने शुरू कर दिए हैं। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। मना करने पर लोग नाराज हो रहे हैं। ऐसे में निशुल्क सफारी पूर्णतय बंद ही होनी चाहिए।