- मंगलवार को वन विभाग के हॉफ पाण्डेय ने वीआइपी कल्चर को खत्म करने के लिए एक आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने झालाना, रणथम्भौर, सरिस्का समेत अन्य टाइगर, लेपर्ड रिजर्व में सरकारी वाहनों से नि:शुल्क सफारी पर रोक लगाई थी। जरूरत पडऩे पर नि:शुल्क सफारी के लिए वाहन उपलब्ध कराने का अधिकार मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को दिया था, ताकि लापरवाही न हों।