कोटा

February 2017 Flashback : कोटा का लाल चेतन चीता ऐसा दहाड़ा कि पूरे देश में हुई गूंज

कोटा. फरवरी 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।

2 min read
Dec 28, 2017
February 2017 Flashback

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह फरवरी 2017 की प्रमुख घटनाएं -

06/02/2017 रजवाड़ा क्रिकेट लीग (आरसीएल)
रजवाड़ा क्रिकेट लीग (आरसीएल) का 16 दिवसीय आयोजन हुआ।
6 से 20 फरवरी तक चले इस आयोजन में प्रदेश की 8 टीमों ने भाग लिया। 125 देशों में इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण किया गया। हर मैच में कोटा में फिल्मी सितारे व क्रिकेट जगत की हस्ती उद्घाटन के लिए आई। इस आयोजन से कोटा को देश-दुनिया में अलग पहचान मिली। टूर्नामेंट में कुल 31 मैच हुए।

14/02/2017 दहाड़ा हमारा चीता
बांदीपुरा के हाफिन गांव में 14 फरवरी की शाम को आंतकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ कमांडेंट कोटा के जांबाज बेटे चेतन चीता को 16 गोलियां लगी। मुठभेड़ में चेतन ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। गोलियां लगने के बाद भी चेतन 'दहाड़ते' रहे। गंभीर हालत में उनका लगातार उपचार चलता रहा। अभी पिछले दिनों 1 दिसंबर को ही चेतन कोटा आए। यहां उनका जोरदार स्वागत किया।

19/02/2017 दिल की सेहत के लिए दौड़ा कोटा
दूसरी वॉक-ओ-रन 2017 का आयोजन 19 फरवरी को किया गया। हार्ट वाइज ग्रुप की पहल पर कोटावासी सड़कों पर उतरकर दिल की सेहत के वास्ते दौड़े। आयोजन में 10 किमी की दौड़ और 6 किमी की वॉक रखी गई। आयोजन करीब 3 घंटे चला, 45 स्कूलों ने भाग लिया। आयोजकों ने 25000 लोगों के दौडऩे का दावा किया। इसमें मुम्बई, दिल्ली, जयपुर के अलावा केन्या के धावक भी दौड़े।

20/02/2017 थाने में मारपीट
महावीर नगर थाने में 20 फरवरी को कार्यकर्ता का चालान बनाने को लेकर विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के पति नरेन्द्र का पुलिस से हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

20/02/2017 पेट्रोल पंप खाक
विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के पति नरेन्द्र का पुलिस से हुआ विवाद हुआ इसके कुछ देर बाद ही पास स्थित पेट्रोल पम्प में भीषण आग लग गई। दोनों घटनाएं नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रही।

Published on:
28 Dec 2017 10:27 pm