कोटा

Kota News: अमीन पठान और ASP राकेश पाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Kota News: ASP राकेश पाल और RCA के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अमीन पठान के खिलाफ नयापुरा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2024

कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर राकेश पाल और RCA के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अमीन पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नयापुरा थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा ने इन मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला मामला 5 नवंबर को दर्ज हुआ था, जिसमें मोहम्मद शफी मुख्य आरोपी है। इसके अलावा राकेश पाल भी आरोपी है, जिसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। दूसरा मामला 6 नवंबर को दर्ज हुआ। इसमें कांग्रेस नेता अमीन पठान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

इन परिवादियों ने दर्ज कराया मुकदमा

कुन्हाड़ी निवासी अश्विन शर्मा गोल्डी ने नयापुरा थाने में मामला दर्ज कराया है कि 5 नवंबर की सुबह वह सैर करने के लिए बगीचे में पहुंचा था। इसी दौरान मोहम्मद शफी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और राकेश पाल के नाम से उसे धमकाया। दूसरे मामले में परिवादी बोरखेड़ा निवासी दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा ने मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह बच्चों को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाता है। 6 नवंबर को वह वहां प्रैक्टिस कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सना, अर्जुन व कई अन्य लोग वहां पहुंचे और धमकाने लगे। तभी उनमें से एक ने परिवादी पर बंदूक तान दी। परिवादी जान बचाकर वहां से भागा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
09 Nov 2024 04:33 pm
Published on:
09 Nov 2024 04:31 pm
Also Read
View All