29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 2 बेटों के सामने पिता को जबड़ों में दबाकर नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, 4 घंटे बाद मिला शव

Kota Crocodile Attack: राजस्थान के कोटा जिले में एक शख्स को 2 बेटों के सामने मगरमच्छ जबड़ों में दबाकर चंबल नदी में खींचकर ले गया। जिसका शव चार घंटे बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Apr 29, 2026

crocodile attack

Photo- AI

Kota Crocodile Attack: खातौली (कोटा)। कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र की बागली ग्राम पंचायत के घटोद गांव में बुधवार सुबह मुरली गुर्जर (45) पुत्र माधो गुर्जर को उसके दो बेटों के सामने एक मगरमच्छ जबड़ों में दबाकर चंबल नदी में खींचकर ले गया। जिसका शव चार घंटे बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला।

भेड़ों को नहलाने के लिए चंबल नदी पर आया था मुरली गुर्जर

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुरली गुर्जर सुबह करीब 10 बजे अपने दो बेटों चंद्र प्रकाश व गोलू के साथ भेड़ों को नहलाने के लिए चंबल नदी पर आया था। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने पहले चंद्रप्रकाश पर हमला किया, लेकिन वह फुर्ती से बच निकला।

इसके बाद मगरमच्छ समीप ही मौजूद मुरली गुर्जर को जबड़ों में दबाकर नदी में ले गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर खतौली थाना अधिकारी देशराज गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा उपखंड प्रशासन को सूचना देने के साथ की मुरली गुर्जर की तलाश शुरू की।

करीब चार घंटे की मेहनत के बाद मृतक का शव मिला

करीब चार घंटे की मेहनत के बाद मृतक का शव ग्रामीणों ने ढूंढ निकाला जो घटना स्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर था। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खातौली और इटावा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी, लेकिन एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मुरली के शव को नदी से बाहर निकाल लिया।