1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: गांव से सरकारी क्वार्टर पर पहुंची पत्नी तो पति का शव देखकर उड़े होश, रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Kota Railway Employee Death: मृतक की पहचान बूंदी जिले के कोलाहेड़ा गांव निवासी जगदीश मीणा के रूप में हुई है। वह रेलवे वर्कशॉप यार्ड में हेल्पर के पद पर कार्यरत था।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 29, 2026

Kota Suicide Case

मृतक जगदीश मीणा की फाइल फोटो: पत्रिका

Railway Employee Died Under Suspicious Circumstances: कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कर्मचारी का शव उसके सरकारी क्वार्टर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बूंदी का है मृतक

थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के अनुसार मृतक की पहचान बूंदी जिले के कोलाहेड़ा गांव निवासी जगदीश मीणा के रूप में हुई है। वह रेलवे वर्कशॉप यार्ड में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह पावर हाउस के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता था और नौकरी के चलते परिवार से अलग रह रहा था।

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कर्मचारी का शव उसके सरकारी क्वार्टर में मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान बूंदी जिले के कोलाहेड़ा गांव निवासी जगदीश मीणा के रूप में हुई है, जो रेलवे वर्कशॉप यार्ड में हेल्पर के पद पर कार्यरत था।

गांव से लौटी पत्नी तो उड़े होश

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब 15 दिनों से घर में अकेला था, क्योंकि उसका परिवार गांव गया हुआ था। सोमवार शाम करीब 6 बजे जब उसकी पत्नी गांव से वापस लौटी, तो उसने कमरे के अंदर पति का शव देखा। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए और वह घबरा गई। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मोर्चरी में रखवाया गया। अगले दिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

मौत के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन और अन्य जरूरी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।