
आइआरएस अफसर की बेटी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चोट के अनगिनत निशान मिले। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों के मुंह से निकला गया कि यह तो हैवानियत की हद है। ऐसे अपराधी के लिए कठोर से कठोर सजा भी कम होगी।
पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवती की मौत गला घोंटने से हुई है। उसके दोनों हाथों, पैरों और हथेलियों पर कई खरोंचे और चोट के निशान थे। इससे साफ है कि युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया था। इस दौरान ही आरोपी ने उसे बेहोश करके बलात्कार किया और फिर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि आरोपी राहुल मीणा आइआरएस के घर पर ही काम करता था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए आइआरएस की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मीणा को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान के समक्ष सुनवाई के दौरान आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग गई।
गले में अंदरूनी रक्तस्राव मिला
गले की अंदरूनी जांच में रक्तस्राव मिला और थायराइड कार्टिलेज के दोनों हॉर्न टूटे मिले। अंदरूनी अंगों में अत्यधिक जमाव मिला है, जिससे गला घोटे जाने से दम घुटने की पुष्टि होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो से तीन दिन में आएगी।
अलवर में भी पीड़िता ने दर्ज कराए बयान
वारदात से पूर्व 21 अप्रेल की रात उसने अलवर में अपने पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की थी। पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए राहुल के पिता और उसके दोस्तों सहित दस लोगों को अलवर से हिरासत में लिया था, जिनसे सूचनाओं और एक मोवाइल लोकेशन के आधार पर राहुल की द्वारका के होटल से गिरफ्तार किया था।
Updated on:
24 Apr 2026 05:36 pm
Published on:
24 Apr 2026 05:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
