कोटा

राजस्थान में शादी के घर में खुशियां बदली मातम में,समारोह से पहले राख में तब्दील हुआ घर

राजस्थान के इस घर में शादी से पहले खुशियां बदली मातम में
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 12:33 PM IST
marriage

शादी के घर में हर तरफ खुशियों का माहौल था। सभी लोग अपने- अपने काम में लगे हुए थे। लेकिन अचानक खुशियों के घर में मातम छ गया। ये घटना राजस्थान कि है जहां पूरे घरवाले शादी कि तैयारी में जुटे थे। राजस्थान के कोटा जिले के आजंदा गांव में अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के महौल में मातम पसर गया। जहां पूरा गांव भाई- बहनों कि शादी को लेकर खुशियां मना रहे थे। इसी बीच मंगलवार देर रात को अचानक घर में आग लग गई, जिसके बाद घर का सारा समान जलकर राख हो गया। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का किसी को कुछ भी पता नहीं चल पाया हैं।

खबरों के अनुसार जैसे ही घर से धुआं व आग की लपटें दिखी तो गाववालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हर कोई आग बूझाने के लिए इधर- उधर भागने लगा। कोई पानी की बाल्टियां लेकर आया तो वही कोई ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आए। गांववालो की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस लेकिन तब तक सबकुछ राख में तब्दील हो चुका था।

बता दें कि दोनों भाई-बहन की शादी अमरपुरा में बुधवार रात को गुर्जर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई, लेकिन किसी चेहरें पर बिलकुल भी मुस्कान नहीं थी।
शादी के सभी नियम हुए,लेकिन सब के चेहरे बुझे हुए थे।


पुलिस के अनुसार देर रात मकान से धुआं की लपटें उठती देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। सभी गाँववालो ने देर रात मिलकर ही आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, फायर ब्रिगेड व पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चूका था। सोने- चांदी से लेकर बिस्तर व खाने-पीने के सभी सामान जल चूके थे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों की आंखों से आंशू फूटफूट कर निकल रहे थे। लोगों ने बताया कि अपने बच्चो कि शादी के लिए भेड़-बकरियों को बेचकर पैसे जमा किया थे। लेकिन आग लगने के चलते सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया। दमकल कर्मियों कि मदद से जब घर का जला हुआ सामान बाहर निकाला तो सब कि आंखे फटी- फटी गई। बक्से में रखे 50 हजार की नकदी, और 3 तोला-सोने जेवर जलकर राख हो चूके थे।

Published on: