मकानों की खिड़कियां, छतों पर रखी पानी की टंकियां भी गईं जल
लकड़ी की टाल में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में लगी आग ने पास ही आलोक पारीक के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर के 3 ऐसी और पंखे पिघल कर लटक गए। इसके अलावा आसपास के मकानों की खिड़कियां, छतों पर रखी पानी की टंकियां भी जल गईं।