ऐसे चला सियासी सफर
अलवर क्षेत्र के जाट नेताओं में धर्मपाल चौधरी का नाम अग्रिम पंक्ति के नेताओं में माना जाता रहा है। धर्मपाल चौधरी साल 2003, 2008 और 2014 में भाजपा से विधायक पद की ज़िम्मेदारी संभाल चुके थे। भाजपा की पिछली सरकार के कार्यकाल में उन्हें संसदीय सचिव बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। चौधरी अलवर जिले की जाट महासभा के 2000 से 2014 तक लगातार अध्यक्ष भी रहे थे।