
फाइल फोटो पत्रिका
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी निदेशक पर कॉलेज में छात्रा की उपस्थिति पूरी करने के बदले में रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ग्राम मदाउ (मानसरोवर), तहसील सांगानेर स्थित मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर परिवादी को उपस्थिति पूरी करने के बदले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगकर लगातार परेशान कर रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक अर्चना मीणा के नेतृत्व में एसीबी टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान निदेशक भंवर कंवर को परिवादी से 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Updated on:
23 Dec 2025 06:33 pm
Published on:
23 Dec 2025 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
