कोटा

Breaking News: जनसुनवाई के दौरान विधायक राजावत के कार्यालय में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत के कार्यालय में रविवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कार्यालय में मौजूद लोग बाहर निकल भागे।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 1:08 PM IST
Fire in Rajawat Office

कोटा . लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत के कार्यालय में रविवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे जनसुनवाई में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर नगर निगम का अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार सेवन वंडर पार्क वल्लभबाड़ी में विधायक राजावत का कार्यालय है। जहां सुबह वे जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान शोर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लाग की लपटे भवन के अन्य हिस्सों में पहुंच गई। कार्यालय के अधिकांश हिस्सा बंद होने व कांच लगे होने के कारण धुआं अंदर ही अंदर फैल गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बाहर की ओर भागने लगे। भगदड़ के दौरान कई लोग नीचे गिर गए। धुआं अधिक होने के कारण राजावत का दम घुटने लगा और तबीयत खराब होने लगी। इस पर उनके गनमैनों ने उन्हें पास की छत से बाहर निकाला।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे अग्निशमन दल के राकेश सेन ने कार्यालय से धुआं उठता देख अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी। आधे घंटे बाद एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उपमहापौर भी घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग से कार्यालय का पूरा बिजली तंत्र जलकर राख हो गया।

बिजली कम्पनी पर लगाया लापरवाही का आरोप
विधायक राजावत ने बताया कि आग लगने की सूचना तत्काल बिजली कम्पनी को देकर विद्युत लाइन काटने को कहा, लेकिन आघे घंटे बाद भी कर्मचारी बिजली सप्लाई बंद नहीं कर पाए। ऐसे में पूरे कार्यालय में धुआं ही धुआं हो गया। इससे कार्याजय में काफी नुकसान हुआ।

Published on: