
कोटा. अभेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने का सिलसिला शुरू हो गया है। गत दिनों नगर विकास न्यास द्वारा पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू करने के बाद अब केन्द्रीय जू प्राधिकरण के मैंबर सेकेट्री ने पार्क में एनक्लोजर की डिजाइन संशोधन के मामले में भी निर्देश दिए हैं। इसके बाद वन्यजीव विभाग ने भी दिशा निर्देशों के अनुरूप डिजाइन में संशोधन करवा लिया है। अब इसे सीजेडए को भेजेंगे।
गत मंगलवार को सोरसन में गोडावण ब्रिडिंग सेंटर में विजिट कर लौटने के बाद केन्द्रीय जू प्राधिकरण के सदस्य सचिव डीएन सिंह ने अभेड़ा पार्क को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद वे यहां किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट नजर आए, लेकिन साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनक्लोजर की डिजाइन में संशोधन कर भेंजें। इस मामले में विभाग के उप वन संरक्षक सुनील चिद्री ने बताया कि सीजेडए के मैंंबर सेकेट्री सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एनक्लोजर की डिजाइन में संशोधन करवाया गया है। डिजाइन प्राधिकरण के अधिकारियों के निर्देश के अनुरूप ही बनवाई है। अब इसे सीजेडए को भेजेंगे। उम्मीद है इसे स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को सोरसन विजिट के बाद वन विभाग व प्राधिकरण के अधिकारी अभेड़ा भी गए थे। उन्होंने यहां बनाई जा रही ग्रीन वाल व अन्य कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की थी।
रैली निकाली, उठाई 'हक की आवाज,मोठपुर में दोपहर तक व छबड़ा में आंशिक बंद
https://goo.gl/SYy2yg
23 से किया था कार्य शुरू
करीब 3 दशक के इंतजार के बाद 23 जुलाई से न्यास ने पार्क में निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इसके बाद से ही यहां कार्य चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर पाथ निर्माण, पाइप लाइन फिटिंग समेत अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। एनक्लोजर डिजाइन स्वीकृति के बाद इनके निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।