कोटा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इन वचनों को जानकर आप भी हो सकते हैं सफल

अगर आप सही में बापू को जानना व समझना चाहते हैं तो उनके विचारों को अपने जीवन में उतारिए।
2 min read
Oct 02, 2017
Gandhiji Quots in Hindi
अगर आप सही में बापू को जानना व समझना चाहते हैं तो उनके विचारों को अपने जीवन में उतारिए।

राष्ट्रपिता व बापू के नाम से जानें जाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। वो एक ऐसे शख्स थे जिनका भारत की आजादी में अतुल्य योगदान रहा। उन्होने भारत को आजाद करवाकर भारतीयों को अमूल्य तोहफा दिया। सिर्फ यही नहीं उन्होनें भारतीयों को अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया। अगर आप सही में बापू को जानना व समझना चाहते हैं तो उनके विचारों को अपने जीवन में उतारिए। आइए अब आपकों ले चलते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्पूर्ण बातों तक...

1. 'अपने क्रोध पर विजय पाओ'
क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।

2. 'सभी धर्मों की इज्जत करो'
भगवान का कोई धर्म नहीं है।

3. 'माफ करना सीखो'
आंख के बदले में आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

4. 'हमेशा सत्य की राह पर चलो'
सत्य एक है, मार्ग कई।

5. 'सफलता के लिए अभ्यास जरूरी है'
थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।

6. 'अपने विश्वास को मरने मत दो'
विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।

7. 'समाज को बदलने से पहले खुद को बदलो'
खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

8. 'पापी से प्रेम करो'
पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

9. 'लोगों के कपड़ों को नहीं उनके चरित्र को देखो'
व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं अपितु उसके चरित्र से आंकी जाती है।

10. 'मौन अपनाओ'
मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।

11. 'इस संदेश को अपने जीवन में उतारो'
मेरा जीवन मेरा संदेश है।

12. 'ये अनुमति आप किसे देते हैं, ये आप पर निर्भर करता है'
मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।

13. 'अपने विचारों की कुरीतियों से ऊपर उठाओ'
कुरीति के आधीन होना कायरता है, उसका विरोध करना पुरूषार्थ है।

14. 'किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में सोचो'
अक्लमंद काम करने से पहले सोचता है, और मूर्ख करने के बाद।

15. 'कायरता छोड़ो'
कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है, लड़ते-लड़ते मर जाना।

Published on:
02 Oct 2017 08:14 pm