कोटा

सोशल मीडिया पर लडक़े से दोस्ती पड़ गई भारी, कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप

Gang rape छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपी कोचिंग छात्र किए गिरफ्तार
less than 1 minute read
Feb 15, 2024
सोशल मीडिया पर लडक़े से दोस्ती पड़ गई भारी, कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप
सोशल मीडिया पर लडक़े से दोस्ती पड़ गई भारी, कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप

कोटा. सोशल मीडिया पर एक लडक़े से दोस्ती एक छात्रा को दगा दे गई। सोशल मीडिया पर जो दोस्त बना वो भक्षक निकला और कोचिंग छात्रा गैंगरेप की शिकार हो गई। दोस्त के बुलावे पर एक फ्लैट में गई छात्रा और वहां चार बालिक कोचिंग छात्रों ने नाबालिग को बुरी नियत का शिकार बना डाला। छात्रा की रिपोर्ट पर शहर की एक थाना पुलिस ने चार आरोपी कोचिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा (महिला अपराध अनुसंधा सेल) ने बताया कि 13 फरवरी को एक नाबालिग कोचिंग छात्रा ने कोटा शहर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था उसकी एक कोचिंग छात्र से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। बाद में उससे दोस्ती हो गई। 10 फरवरी को छात्र ने बहला फुसला कर अपने फ्लैट पर बुलाया। छात्र के विश्वास पर वह उसके फ्लैट पर चल गई, जहां तीन और छात्र भी थ। दोस्त छात्र ने पहले रेप किया और तीन अन्य कोचिंग छात्रों ने भी उसका सहयोग किया। छात्रा की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद गुरुवार को चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी कोचिंग छात्र हैं और बालिग हैं। आरोपियों में से एक छात्र बंगाल का निवासी है। जबकि अन्य तीन छात्र बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इस मामले में शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक (सेंट्रल) खीव सिंह जांच कर रहे हैं।

Updated on:
15 Feb 2024 06:39 pm
Published on:
15 Feb 2024 06:39 pm