कोटा

राहुल अंकल… नोटबंदी व जीएसटी से मेरे पापा के कारोबार में नुकसान हो गया

कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल स्कूली बच्चों से भी मिले। अनंतपुरा चौराहे पर डिवाइडर के पास खड़ी ओम एनक्लेव निवासी प्रणिका शर्मा को राहुल ने अपने पास बुलाया। राहुल ने पढ़ाई से लेकर परिवार की समस्या को जाना। छात्रा ने कहा कि राहुल अंकल भाजपा राज में जीएसटी व नोटबंदी के कारण मेरे पापा को कारोबार में नुकसान हो गया। इससे हताश हो चुके हैं। कारोबार में बचत नहीं हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2022, 12:57 AM IST
राहुल अंकल... नोटबंदी व जीएसटी से मेरे पापा के कारोबार में नुकसान हो गया
राहुल अंकल... नोटबंदी व जीएसटी से मेरे पापा के कारोबार में नुकसान हो गया

कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्कूली बच्चों से भी मिले। अनंतपुरा चौराहे पर डिवाइडर के पास खड़ी ओम एनक्लेव निवासी प्रणिका शर्मा को राहुल ने अपने पास बुलाया। राहुल ने पढ़ाई से लेकर परिवार की समस्या को जाना। छात्रा ने कहा कि राहुल अंकल भाजपा राज में जीएसटी व नोटबंदी के कारण मेरे पापा को कारोबार में नुकसान हो गया। इससे हताश हो चुके हैं। कारोबार में बचत नहीं हो रही है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। राहुल ने कहा कि हम कैसे मदद कर सकते हैं। इस पर छात्रा ने बताया कि दिल्ली व गुजरात में बड़े बिजनेस मैन छोटों की मदद करते हैं। ऐसी मदद होनी चाहिए। उसके बाद राहुल ने छात्रा से पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह कक्षा 9वीं में सेंटपॉल स्कूल में पढ़ती है।

Published on: