कोटा

बालिकाओं ने एक-दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र

Aug 28, 2026
Rajasthan

कस्बाथाना @ पत्रिका. जिले के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं ने बालकों को और बालिकाओं ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे। इससे पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे और संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने रक्षाबंधन के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। रक्षा सूत्र बंधन के पश्चात सभी बालक-बालिकाओं को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों सहित अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा और एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता ने सहयोग किया।

Updated on:
02 Sept 2026 05:14 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:00 am