कोटा

Kota Gold-Silver Price: चांदी 2.44 लाख प्रति किलो, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार, जानें सोने-चांदी के भाव

Gold-Silver Price Hike: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भावों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 4,000 रुपए उछलकर 2.44 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गए, वहीं जेवराती और शुद्ध सोना भी महंगा हो गया।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Photo: Patrika

Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 4000 रुपए की तेजी के साथ प्रति किलो 244000 रहे। जेवराती सोने के भाव 1800 रुपए की तेजी के साथ 156000 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। शुद्ध सोने के भाव 156800 हो गए।

ये भी पढ़ें

‘हमारी जमीन बंजर नहीं, चारागाह है’, राजस्थान में 20 लाख बीघा जमीन को ओरण में दर्ज करने की मांग, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 157000
गोल्ड (22 k) :145370
गोल्ड (20 k) : 137522
गोल्ड (18 k) : 125600
गोल्ड (14 k) : 110563
(भाव: कोटाज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

कोटा मंडी भाव : सरसों व धनिये में तेजी, धान मंदा

भामाशाहमंडी में गुरुवार को सभी कृषि जिंसों की आवक 50000 कट्टे की रही। सरसों व धनिये में तेजी रही। लहसुन लगभग 1000 कट्टे की आवक रही। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भावों में आंशिक बदलाव आया।

भाव इस प्रकार रहे : गेहूं 2370 से 2440, धान सुगन्धा 2800 से 3250, धान (1509) 3400 से 3800, धान (1847) 3200 से 3751, धान (1718-1885) 3700 से 4450, धान (पूसा-1) 3600 से 4200, धान (1401-1846) 3800 से 4225, धान दागी 1500 से 3200, सोयाबीन 4000 से 5351, सरसों 6200 से 6600, सरसों नई 5500 से 6700, अलसी 6000 से 6700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 9200, धनिया ईगल 9200 से 9600, धनिया नया गीला 6700 से 9200, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5151, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 5500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

ये भी पढ़ें

जयपुर RTO का बड़ा एक्शन: 15 साल पुराने कमर्शियल वाहन होंगे सीज, आज से 45 दिन का विशेष अभियान शुरू

Updated on:
20 Feb 2026 07:30 am
Published on:
20 Feb 2026 07:29 am
Also Read
View All

अगली खबर