
Suspicious Death Of AEN: कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम विद्युत निगम में एईएन का शव अपने ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। एईएन गोपाल कृष्ण (50) बूंदी में पदस्थ थे और कोटा के डडवाड़ा इलाके में रहते थे।
सीआइ रामकिशन गोदारा ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। गोपाल कृष्ण सुबह से शाम तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हो गई। जिसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वे अचेत अवस्था में मिले। परिजन तुरंत उन्हें एमबीएस अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें किसी व्यक्ति पर कोई आरोप या आत्महत्या के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया हुआ है। ऐसे में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । जिसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल कृष्ण की एक बेटी भी है । वहीं पत्नी जयपुर में फर्स्ट ग्रेड टीचर है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
दूसरा हादसा कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बालिता रोड पर देवनारायण मंदिर के पास 11 अप्रेल का है । जिसमें खाना बनाते समय झुलसी महिला संतोष बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार गैस चूल्हे से भड़की आग से महिला के कपड़े चपेट में आ गए थे । इससे संतोष बाई गंभीर रूप से झुलस गई । परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह करीब सवा 7 बजे महिला ने दम तोड़ दिया ।
सीआइ रामविलास मीणा ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया । इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
Published on:
16 Apr 2026 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
