16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Accident: देर रात बेकाबू होकर पलटी बस, 3 की मौत, 23 घायल, हाथ जोड़कर पति को बचाने की गुहार लगाती रही महिला

Trailer-Bus Collision: बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान रानपुर थाना क्षेत्र के आंवली-रोजड़ी के पास निजी बस का शीशा अचानक तड़क गया। इससे ड्राइवर का ध्यान भंग हो गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करके दूसरी साइड जाकर तेज धमाके के साथ पलट गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 16, 2026

Kota Accident

पलटी बस और घायल यात्रियों की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें छह-सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा फोरलेन हाइवे पर देर रात करीब 11.40 बजे हुआ।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार एक यात्री बस अहमदाबाद से वाया कोटा कोटा होकर भिंड-मुरैना की ओर जा रही थी। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान रानपुर थाना क्षेत्र के आंवली-रोजड़ी के पास निजी बस का शीशा अचानक तड़क गया, जिससे तेज आवाज हुई और यात्रियों में घबराहट फैल गई। इससे ड्राइवर का ध्यान भंग हो गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करके दूसरी साइड जाकर तेज धमाके के साथ पलट गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार शुरू हो गई।

हाथ जोड़कर पति को बचाने की गुहार लगाती रही महिला

एक घायल महिला ने बताया कि यह बस मार्ग में मिड-वे पर कुछ देर के लिए रुकी थी, जहां यात्रियों ने भी विश्राम किया। हादसे के करीब 15 मिनट पहले ही बस का ड्राइवर चेंज हुआ था, जिससे कुछ यात्रियों को आशंका भी हुई। महिला बार-बार हाथ जोड़कर अपने पति को बचाने की गुहार लगाती रही और रोती-बिलखती रही। उसने बताया कि हादसे के समय उसका पति केबिन में सो रहा था और अचानक हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ अग्निशमन दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव में सहयोग किया। डीएसपी मनीष शर्मा के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 6-7 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी गंभीर घायलों को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। मौके पर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। जिला कलक्टर पीयूष समारिया, सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम और कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।