कोटा

रेल के रखवालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, खबर सुनते ही दौड़ी खुशी की लहर…

128 टे्रकमेंटर कार्मिकों लेवल 5 में एवं 256 रेलकर्मचारियेां को लेवल 4 में पदोन्नति 2013 से कैडर रिस्ट्रक्चरिंग आदेशों के तहत दी जाएगी
less than 1 minute read
Mar 10, 2019
kota news
रेल के रखवालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, खबर सुनते ही दौड़ी खुशी की लहर...

कोटा। भारतीय रेल के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले एवं ट्रेकमेन्टेनर वर्ग कर्मचारियों को 8 मार्च 2019 से पदोन्नति का लाभ प्रदान करने के आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि नेशनल फेडरेसन ऑफ इंडियन रेलवेमैन्स के महामंत्री डॉ.एम.राद्यवैया यह मुद्दा कई बार रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाया था। इस पर संज्ञान लेते रेलवे बोर्ड ने केडर पुन: निर्धारण करने आदेश जारी कर दिए हैं। अब ग्रेड पे 2800 के 10 प्रतिशत, 2400 के 20 प्रतिशत, 1900 के 20 प्रतिशत तथा 1800 के 50 प्रतिशत पद होंगे। के हिसाब से निर्धारित किया गया था। इन आदेशों से कोटा मण्डल के लगभग 2000 ट्रेकमेन्टेनरों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। वर्तमान में कोटा मण्डल पर लगभग 4000 ट्रेकमेन्टेनर्स कार्यरत है।

रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव मुकेश गालव ने बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने अपने कार्यकाल के अन्तिम क्षणों में रेलकर्मचारियों के हित में निर्णय लिया है। गालव ने बताया कि लेवल 2 में 22 प्रतिशत को कम करके 20 प्रतिशत एवं लेवल 1 में 60 से 50 प्रतिशत रखा गया है। इससे कोटा मंडल पर वर्तमान कैडर में कार्यरत 128 टे्रकमेंटर कार्मिकों लेवल 5 में एवं 256 रेलकर्मचारियेां को लेवल 4 में पदोन्नति 2013 से कैडर रिस्ट्रक्चरिंग आदेशों के तहत दी जाएगी

Published on:
10 Mar 2019 09:00 am