कोटा

रेलवे ने दी बड़ी सौगात..अब ये भी आसानी से बन सकेंगे गुड्स गार्ड

रेलवे बोर्ड द्वारा लिए इस फैसले से उक्त केटेगरी के रेल कर्मचारियों को गुड्स गार्ड बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
less than 1 minute read
Nov 19, 2018
kota news
रेलवे ने दी बड़ी सौगात..अब ये भी आसानी से बन सकेंगे गुड्स गार्ड

कोटा. रेलवे बोर्ड ने पदोन्नति में उपेक्षित शंटिंग मास्टर/शंटिंग जमादार को भी 60 प्रतिशत गुड्स गार्ड चयन के तहत शामिल करने का फैसला किया है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा लिए इस फैसले से उक्त केटेगरी के रेल कर्मचारियों को गुड्स गार्ड बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। संघ प्रवक्ता विमल मित्तल एवं मुख्यालय पदाधिकरी अब्दुल हनीफ, शाखा सचिव दिनेश मीना, महिला विग पदाधिकरी अमृत कौर, यातायात शाखा संगठन सचिव मनोज सिंह आदि ने इस फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एनएफआईआर/वे.से.रे.म. संघ की मांग को रेलवे ने मान लिया। संघ सदेव कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

Published on:
19 Nov 2018 11:20 pm