कोटा

Water Safari: चम्बल में चलेगा क्रूज, पर्यटन विकास और बेरोजगारों को मिलेगा फायदा!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिनों केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय के अधिकारियों को चम्बल नदी में क्रूज चलाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। केडीए के शीर्ष अधिकारियों को भी इस प्रोजेक्ट को रफ्तार देने को कहा है।

2 min read
Aug 30, 2024

Kota News: राजस्थान की एकमात्र सदानीरा चम्बल नदी में वाटर सफारी को बढ़ावा देने के लिए क्रूज चलाने की तैयारी है। क्रूज में सवार होकर पर्यटक चम्बल नदी की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकेंगे। केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। क्रूज पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर चलाया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिनों केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय के अधिकारियों को चम्बल नदी में क्रूज चलाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। केडीए के शीर्ष अधिकारियों को भी इस प्रोजेक्ट को रफ्तार देने को कहा है। गौरतलब है कि देश में गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों एवं जल क्षेत्रों में क्रूज शिप चलाए जा रहे हैं। इससे उन क्षेत्रों में पर्यटन विकास एवं रोजगार के लिए नई संभावनाएं खुली हैं। कोटा में भी इसी तर्ज पर क्रूज चलाने के उच्च स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर पिछले कार्यकाल में भी यह प्रोजेक्ट तैयार हुआ था, लेकिन पूर्ववर्ती राज्य सरकार की ओर से रूचि नहीं लेने के कारण यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया था। वन विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में भी वाटर सफारी की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान से बातचीत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुना दी दो टूक, SCO मीटिंग में शामिल नहीं होगा भारत?

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चलेगा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केडीए की ओर से चम्बल नदी में क्रूज संचालन की योजना है। केडीए की ओर से वन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से एनओसी लेने के लिए आवदेन किया गया है। वर्तमान में चम्बल गार्डन से गरडिया महादेव तक चार नावों का संचालन हो रहा है। वहीं जवाहर सागर बांध से वाटर सफारी के लिए तीन नाव चल रही है।

Updated on:
25 Oct 2024 10:11 am
Published on:
30 Aug 2024 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर