कोटा

हमराह में सिखाया, ऐसे बचाएं एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की जान

राजस्थान पत्रिका की पहल पर किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार सुबह एक बार फिर हमराह में खुशियों का मेला लगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 1:05 PM IST
hamrah

कोटा. राजस्थान पत्रिका की पहल पर किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार सुबह एक बार फिर हमराह में खुशियों का मेला लगा। सूरज की पहली किरण के साथ शुरू हुए हमराह में & घंटे तक लोगों ने खूब मौज-मस्ती की। कोई गीत-संगीत की मधुर लहरियों से समां बांध रहा था तो कोई फिल्मी गीतों पर झूम रहा था। हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल था। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक तथा शारीरिक गतिविधियों के साथ एक से बढ़कर एक हुनर देखने को मिले।

युवाओं ने खेलकूद, ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांसिंग व सिगिंग का मजा लिया। कुछ ब'चों ने पेंटिंग कर शहर की भावी तस्वीर कैनवास पर उतारी। वहीं साइकिल चलाकर हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। हमराह में परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा समिति की ओर से दुर्घटना जागरूकता का मंचन किया गया। इसमें बताया कि अस्पताल ले जाते समय किस तरह की सावधानियां बरती जाए, एमबुलेंस आने में समय लगने पर घटना स्थल पर घायल को किस तरह से उपचार दिया जाए समेत कई उपाए बताए।

मिला स्वास्थ्य लाभ
हमराह में कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स संघ की ओर से स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. एसबी सुमन ने बताया कि इसमें नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. शेमेंद्र कुमार नि:शुल्क दी। संघ अध्यक्ष डॉ. सिद्दीक अंसारी ने बताया कि शिविर में डॉ. आबिद खान शेरवानी, शादाब अहमद, हेमराज प्रजापति, अब्दुल कय्यूम ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
परिवहन विभाग व कोटा सड़क सुरक्षा समिति की ओर से गत रविवार को 'दुर्घटना मुक्त कोटाÓþ थीम पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आटीओ धर्मेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त आरटीओ मथुरा प्रसाद मीणा, यातायात उपाधीक्षक श्योराज मीणा ने विजेताओं को सम्मन से नवाजा। प्रतियोगिता संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में मॉर्डन स्कूल से मैत्री गुप्ता प्रथम, रूद्रराज हाड़ा द्वितीय, अनंत जैन तृतीय रहे।

द्वितीय वर्ग में मेघा प्रजापत प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय, शैली तृतीय विजेता रहे। वहीं तीनों वर्गों में रिफ्त अंसारी, तनीषा अग्रवाल, श्रेया जैन, आस्था, अरीबा खान, संजना मेघवाल, वंशिका सोलंकी, सिया नंदवाना, जया हाड़ा, दिव्य, शैली गुप्ता, शिप्रा हाड़ा, आर्यन राज पटेल, नमन जाम्ब, निशा सैनी, सोनी पटेल, पूजा जादौन, हिमांशु हाड़ा, अनामिका सुमन, दिलीप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Published on: