कोटा

Health Tips: जानिए कैंसर, दिल व पेट की बीमारी, मोटापे, हाईब्लड प्रेशर, डायबिटीज से बचाव के टिप्स

सेहत में सुधार के लिए जानिए कुछ खास सेहत के टिप्स।

2 min read
Dec 18, 2017
motapa kam karne ke upay batao in hindi
motapa kam karne ke upay batao in hindi

आजकल लोग कामकाज में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि सेहत पर ध्यान नहीं देते साथ ही जॉब और बिजनेस में इतना प्रेशर व स्ट्रेस लोगों को होता है जिससे वह किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। यहीं वजह है कि आज लोग कम उम्र में ही कईं बीमारियों से ग्रसित होते जा रहें हैं। साथ ही कईं ऐसी बीमारियां उत्पन्न हो रही है जिनका पहले नामोनिशान नहीं था। लोगों के खानपान में सुधार से काफी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। सेहत में सुधार के लिए लॉयंस क्लब की ओर से लॉयंस क्लब भवन में विशेष व्याख्यान हुआ। जिसमें क्लीनिकल न्यूट्रिशियनिस्ट डॉ. नीलम खण्डेलवाल ने कईं सेहत के टिप्स दिए।

व्याख्यान में उन्होने कहा कि खान-पान की शैली सुधार के लिए आवश्यक है कि कम खाएं और कई बार खाएं। पूरे दिन दो-दो घंटे में हल्का भोजन लेना चाहिए। इससे पेट में कब्जी, अपच, पेट की जलन, मोटापा, हाईब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाईपोथॉयराइड, दिल की बीमारियां व कैंसर से बचाव होता है।

उन्होंने बताया कि खाली पेट चाय कभी न लें। दिन की शुरुआत एक फल से करनी चाहिए। हमें पैकेट बंद उत्पाद कोलड्रिंक्स, ज्यूस, सोडा, बिस्किट, कार्नप्लेक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि एल्यूमिनयिम, प्लास्टिक यूल एण्ड थ्रो आदि बर्तनों का इस्तेमाल न करें।

लोहा, तांबा, पीतल व चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। डायबिटीज के मरीजों को शुगर फ्री वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। हमारे शरीर में शुगर फ्री को पचाने के एन्जायम नहीं होते। डायबिटीज के मरीजों को गन्ने से बनी शक्कर का प्रयोग करना चाहिए।

Read More: OMG: दिल्ली के बाद अब कोटा की हवा भी जहरीली, पानी में घुल रहे ऐसे हानिकारक तत्व जिससे हड्डियां हो रही टेड़ी

प्रारंभ में लॉयंस क्लब के अध्यक्ष भागचंद हेमनानी, महामंत्री दिनेश खुवाल ने उनका स्वागत किया। संचालन संयुक्त सचिव अशोक नुवाल ने किया।

Published on:
18 Dec 2017 06:12 pm