कोटा

Rajasthan Weather Update: हाड़ौती अंचल में अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश-ओलावृष्टि, IMD की 22 जिलों के लिए नई चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने अचानक बदलाव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

3 min read
Mar 30, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

कोटा। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हाड़ौती अंचल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया और किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में खड़ी व कटी फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

कोटा शहर में दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब एक घंटे से अधिक चले आंधी और बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और बिजली चमकने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: लग्जरी कार से निकला ‘खजाना’, 13 बॉक्स में भरे थे सोने के गहने, पुलिस के भी उड़े होश

तेज आंधी के चलते शहर में करीब एक दर्जन पेड़ गिर गए, जिससे कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। एक होटल का बांस-बल्लियों का छप्पर उड़कर सड़क पर गिर गया। स्वागत गेट गिर गया। एक मंदिर में लगी सोलर प्लेट गिरने से जंगला और पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश के दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। कोटा शहर में 20.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। कोटा जिले के सुल्तानपुर, खेड़ारामपुर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। रावतभाटा के भवानीपुरा गांव में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं और सरसों की फसलें तेज हवा और बारिश से आड़ी पड़ गई। जबकि कटी हुई फसल भी भीग गई। इससे किसानों को नुकसान की आशंका है।

बूंदी, अलोद व डाबी में गिरे ओले

बूंदी शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़के दरिया बन गई। खेतों में खड़ी व कटकर तैयार फसलें भीग गई। बूंदी,अलोद व डाबी में बारिश के साथ ओले गिरे। जबकि अन्य कई स्थानों पर बारिश हुई।

झालावाड़ : गेहूं-लहसुन की फसल में नुकसान

झालावाड़ जिले में करीब साढ़े तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। झालावाड़ शहर में 15 मिनट जोरदार बारिश हुई। किसानों ने बताया कि चने, गेहूं के साथ लहसुन में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। हैं।

बारां : तिरपाल से बचाए गेहूं के ढेर

बारां शहर समेत जिले भर में दोपहर बाद मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई तो कई क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस समय कृषि उपज मंडी में नीलामी स्थलों पर लगी गेहूं की ढेरियां गीली हो गई। किसानों ने तिरपाल से ढककर गेहूं को भीगने से बचाया। पलायथा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मांगरोल क्षेत्र में तेज अंधड के साथ बरसात शुरू होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और खुले में पडे गेहूं भीग गए।

मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

इस बीच भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है। अगले तीन घंटों तक कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बूंदी, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें

वहीं जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, नागौर, करौली, चूरू, हनुमानगढ़, अजमेर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, मेघगर्जन और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Honour killing: बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला

Also Read
View All

अगली खबर