26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 16 सितंबर से होंगी खेल प्रतियोगिताएं, नगर निकाय चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने कैलेंडर में किया संशोधन

नगर निकाय चुनाव के चलते राजस्थान में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 सितंबर से चार समूहों में आयोजित होंगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Aug 26, 2026

school sports calendar change

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan School Sports Date Change: नगर निकाय चुनाव के चलते राजस्थान के स्कूली खेलों का कार्यक्रम बदल गया है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 की 70वीं जिला, राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिताओं की तारीखों में संशोधन किया है। पहले जारी खेल कैलेंडर के अनुसार अगस्त में प्रतियोगिताएं आयोजित होनी थीं लेकिन अगस्त-सितम्बर में नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और सरकारी शारीरिक शिक्षकों सहित अन्य कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगने की संभावना के कारण प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बदलना पड़ा है।

16 सितम्बर से जिला स्तरीय मुकाबले

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 सितम्बर से शुरू होगा। प्रथम समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 सितम्बर तक होंगी। इसके बाद द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं 18 से 22 सितम्बर, तृतीय समूह की 21 से 25 सितम्बर, चतुर्थ समूह की प्रतियोगिताएं 8 से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख भी बदली

जिला स्तर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संशोधित कार्यक्रम किया गया। प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर, द्वितीय समूह की 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर और तृतीय समूह की 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक होंगी। चतुर्थ समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

चुनाव ड्यूटी बनी बदलाव की वजह

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 19 अगस्त को जारी सूचना के माध्यम से नगर निकाय आम चुनाव अगस्त-सितम्बर 2026 में कराने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। चुनाव के दौरान राजकीय शारीरिक शिक्षकों और अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगने के कारण खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में दिक्कत की संभावना थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने खेल प्रतियोगिताओं की तारीखों में आशिंक संशोधन किया है। बीकानेर शिक्षा निदेशालय ने सभी संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को संशोधित आदेश जारी कर दिए है।

चार समूहों में होगा आयोजन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित खेल कैलेंडर में प्रतियोगिताओं को चार समूहों में बांटकर जिला और राज्य स्तर पर आयोजन की तारीखें निर्धारित की गई हैं। इससे खिलाड़ियों, स्कूलों और आयोजकों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नया कार्यक्रम मिल गया है। अब स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर मुकाबलों के लिए तैयार किया जाएगा और चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।