अजमेर

Heavy Rain: शिक्षा नगरी पर इंद्रदेव मेहरबान, सुबह की बारिश से मौसम सुहाना

शिक्षा नगरी पर इन दिनों इंद्रदेव मेहरबान हैं। लगातार दूसरे दिन सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही थी। सुबह 6 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जो दो घंटे तक जारी रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2017, 8:25 AM IST
Feature image

कोटा में सुबह दो घंटे झमाझम बारिश

शिक्षा नगरी पर इन दिनों इंद्रदेव मेहरबान हैं। लगातार दूसरे दिन सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही थी। सुबह 6 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जो दो घंटे तक जारी रही। इसके बाद 8.15 पर फिर से रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई।

दो घंटे की बारिश से शहर के नाले जाम हो गए, सड़कें लबालब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 4.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। बरसात से कई घरों में पानी घुस गया। लोगों को घरों से पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ी। सड़कें लबालब होने से वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई। बीच पानी में गाड़ी बंद होने से चालक व साथी वाहनों को धक्के मारते नजर आए। इस दौरान शहर की कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।

शीला चौधरी रोड पर नाला जाम होने से पानी सड़कों पर बहने लगा। वहीं, तलवण्डी चौराहा पानी से घिर गया। जवाहर नगर नाला जाम होने से पानी ओवर फ्लो होकर मुख्य सड़क पर आ गया। ओपेरा रोड पानी से लबालब नजर आया। झालावाड़ रोड पर आईएल चौराहा के पास नाला जाम होने से पानी मुख्य सड़क पर आ गया।

इससे पूर्व बुधवार रात तेज बारिश से कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। उपभोक्ताओं ने निजी बिजली कंपनी के कॉल सेंटरों पर फोन किए लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाए। लोगों को पहले बारिश व बाद में बिजली गुल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।


Published on: