जबलपुर

कोटा में दिन में हुई रात, जमकर बरसी काली घटाएं

हाड़ौती में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई क्षेत्रों में तेज तो कभी हल्की बरसात हुई। दिन में धूप निकली। दोपहर बाद फिर बादल छाए। शाम को उमड़-घुमड़ कर मंडराई काली घटाएं जमकर बरसी।
less than 1 minute read
Jul 04, 2017
Feature image

हाड़ौती में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई क्षेत्रों में तेज तो कभी हल्की बरसात हुई। दिन में धूप निकली। दोपहर बाद फिर बादल छाए। शाम को उमड़-घुमड़ कर मंडराई काली घटाएं जमकर बरसी। इससे लोगों को उमस गर्मी से राहत मिली।

कोटा शहर में शाम 3.55 से 4.20 बजे तक 10.8 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। कोटा अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27.6 डिग्री पर आ गया। बारां में दिनभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। इस बीच उमस का असर भी रहा।

अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। अन्य क्षेत्रों में भी बरसात हुई। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

झालावाड़ में सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। शहर में दोपहर 2 बजे करीब 10 मिनट जोरदार बारिश हुई। पिड़ावा में 1 घंटा बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा।

Published on:
04 Jul 2017 10:59 am