कोटा

बिना नंबर की गाड़ी रोकी तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक एसआई को धक्का मार सड़क पर गिराया

Helmet invoices, Attacked on traffic police: कोटा में बिना नंबर व हेलमेट सवार बाइक सवारों को रोका तो युवक ने ट्रैफिक एसआई को धक्का मार सड़क पर गिरा दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2019, 10:17 AM IST
Attacked on  traffic police
बिना नंबर की गाड़ी रोकी तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक एसआई को धक्का मार सड़क पर गिराया

कोटा. झालावाड़ रोड पर शनिवार दोपहर वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार युवकों को रोका तो एक युवक ने यातायात एसआई को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। ( Attacked on traffic police ) पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जहां से 19 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट के सामने शनिवार दोपहर एक बजे बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान बना रहे थे। ( Helmet invoices) इसी दौरान एक बिना नम्बर की बाइक पर दो युवक बिना हेलमेट लगाए तेज आवाज करते हुए आ रहे थे। उनकी बाइक को रोका तो पीछे बैठा युवक भाग गया।

बाइक चालक कलम का कुआं निवासी गुड्डू को नीचे उतारा तो वह शराब के नशे में था। उससे जब उपकरण के सामने फूंक मारने की कहा तो उसने एसआई इस्लाम को धक्का देकर सड़क पर नीचे गिरा दिया और भागने की कोशिश करने लगा। एसआई ने गिरने के बाद भी उसकी शर्ट की कालर को मजबूती से पकड़े रखा। युवक अपनी शर्ट को खोलकर भागने लगा तो यातायात पुलिसकर्मी घमंडी सिंह ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और विज्ञाननगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

ट्रैफिक पुलिस पर पहले भी हो चुके हमले
बिना हेलमेट वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला करना नई बात नहीं है। इससे पहले भी कोटा में कई वाहन चालक पुलिसकर्मियों पर हमला कर चुके हैं।

- 16 जुलाई 2019 को गुमानपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी सर्किल पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे स्कूटर सवार को रोकने पर उसने यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी तथा फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने यातायात पुलिस हैड कांस्टेबल की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

- 18 जून 2019 को डीसीएम रोड संजय नगर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक ने चालान से बचने के लिए यातायात पुलिस कांस्टेबल अशफाक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गए। अशफाक घायल होकर गिर पड़ा। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां एक्सरे करवाने पर पता चला की उसके हाथ की हड्डी टूट गई।

Published on: