कोटा

Holi festival : होली के रंगों से रंगीला हुआ कोटा, मस्तानों की टोली ने जमकर मचाया धमाल

रंग बरसाती मस्तानों की टोलियां, चंग पर थाप और माहौल में उड़ती गुलाल। कहीं सुर्ख गुलाल से रंगे, कहीं काले-पीले चेहरे और बच्चों का धमाल। शहर में गुरुवार सुबह से दोपहर तक ऐसे ही अंदाज में होली मनाई।
2 min read
Mar 21, 2019
Holi festival
Holi festival : होली के रंगों से रंगीला हुआ कोटा, मस्तानों की टोली ने जमकर मचाया धमाल

कोटा. रंग बरसाती मस्तानों की टोलियां, चंग पर थाप और माहौल में उड़ती गुलाल। कहीं सुर्ख गुलाल से रंगे, कहीं काले-पीले चेहरे और बच्चों का धमाल। एक-दूसरे पर रंग उढ़ेलते युवक। जोर जबरदस्ती तो कहीं टोका-टोकी। नए पुराने मस्ती भरे गीत गूंजते रहे और होली का रंग जमता चला गया।

Ajab Gajab : कोटा में यहां गधे पर निकलती है दूल्हे की बारात, सिर पर सजता है झाडू की टोकरी का सेहरा

शहर में गुरुवार सुबह से दोपहर तक ऐसे ही अंदाज में होली मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाई और शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा कराया। बच्चे-बूढ़े, युवा सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। इससे पहले बुधवार रात होलिका दहन के साथ ही शहर रंगों से सराबोर होने लगा था। सुबह होते-होते तो जैसे शहर होली की मस्ती में डूब गया।

झांकियां देखने उमड़े लोग
बुधवार रात शुभ मुहूर्त में होलिका का पूजन कर लोगों ने होलिका दहन किया। कई जगह संदेशात्मक व देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां सजाई गई। नयापुरा की आदर्श होली में पुलवामा आतंकी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा गुमानपुरा, दादाबाड़ी केशवपुरा चौराहा, सब्जीमंडी, स्टेशन सहित अन्य जगह झांकियां सजाई गई।

लोगों ने दिनभर होली खेली। युवा अपने मित्रों के संग समूह बनाकर होली खेलने निकले। कई तो ढोल की थाप पर नाचते-गाते, 'बुरा न मानो होली है...Ó कहते हुए रंग गुलाल उड़ाते निकले। रंग-बिरंगे चेहरों में अपनों को पहचानना भी मुश्किल लग रहा था। घर-आगंन, गलियों, सड़कों पर होली की रंगत बिखर रही थी और हर कोई खुशियों के रंग में रंगा हुआ था। बाजारोंं में भी होली की रौनक नजर आई। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को मिलने जुलने व शुभकामनाएं देने का दौर चला।

BIG News: खून से सनी सड़कें: 60 दिन में उजड़ गए कोटा के 21 परिवार, 15 की मौत सिर्फ हेड इंजरी से

बच्चों में छाई मस्ती
बच्चों में भी होली का उत्साह देखते ही बना। सुबह उठते ही उन्होंने रंग, गुलाल, पिचकारी थाम ली। इसके साथ ही वे होली की मस्ती में रम गए। हाथों में पिचकारी थामें इधर-उधर दौड़ते-भागते, एक-दूसरे को रंगते रहे।

Updated on:
21 Mar 2019 01:20 pm
Published on:
21 Mar 2019 01:20 pm