कोटा

लिफ्ट नहीं दी तो होमगार्ड जवान ने युवक की अंगुलियां तोड़ी

कोटा. कोटड़ी चौराहे के ट्रैफिक प्वाइंट पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों पर बाइक सवार युवक से बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने गुमानपुरा थाने में शिकायत दी।

less than 1 minute read
Nov 25, 2019
Homeguard jawan broke the young man's fingers.

कोटा. कोटड़ी चौराहे के ट्रैफिक प्वाइंट पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों पर बाइक सवार युवक से बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने गुमानपुरा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर होमगार्ड के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

लाड़पुरा निवासी जगदीश वैष्णव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विशाल रविवार को एरोड्रम स्थित निजी फाइसेंस कंपनी के ऑफिस से बाइक पर घर जा रहा था। कोटड़ी चौराहे पर लाल बत्ती होने पर गाड़ी रोकी तो एक होमगार्ड आया और उसने विशाल से आगे तक छोड़ देने की बात कही।

विशाल ने बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी, तो होमगार्ड ने उसे 2500 रुपए का चालान बनाने की धमकी दी, जबकि विशाल ने बाइक के लाइसेंस और गाड़ी के कागजात भी दिखा दिए, लेकिन होमगार्ड के जवान ने पुलिसकर्मियों को बुला लिया और विशाल के हाथ की अंगुलियों में अपनी हाथ की अंगुलिया´ फंसाकर मोड़ दिया। इससे विशाल की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया।

घटना के बाद वहां लोग जमा होने लगे तो पुलिसकर्मियों ने वहां से उस होमगार्ड को भगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने भी विशाल से मारपीट की और परिजनों को सूचना तक नहीं दी। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाते वक्त गाड़ी में भी उससे मारपीट की और बिना चालान बनाए छोड़ दिया।

युवक से मारपीट के मामले में युवक के पिता की रिपोर्ट पर होमगार्ड जवान पर मुकदमा दर्ज किया है। होमगार्ड का नाम फिलहाल मालूम नहीं चल सका हैं। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।
मनोज सिकरवार, थानाधिकारी, गुमानपुरा

Published on:
25 Nov 2019 10:54 pm
Also Read
View All