कोटा

किशोर सागर की पाल पर 11 मार्च से फिर शुरू होगा ‘हमराह’

राजस्थान पत्रिका की पहल पर शहरवासी सेहत के लिए फिर हमराही बनेंगे|

2 min read
Mar 08, 2018

राजस्थान पत्रिका की पहल पर शहरवासी सेहत के लिए फिर हमराही बनेंगे। राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर छुट्टी के दिन की सुबह यानी रविवार (११ मार्च) को शहर के हृदय स्थल किशोर सागर तालाब की पाल पर हमराह का फिर आगाज होगा। इसमें सेहत को संवारने के लिए जुटेंगे शहरवासी। हमराह में शहर के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। रविवार सुबह ६ से ९ बजे तक हमराह का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें

कृषि मंत्री के गृह क्षेत्र में पानी के लिए जगं लड़ते है सिपाही

Read More: PICS: कोटा की सरजमीं पर संतों का ऐतिहासिक मिलन, देखिए तस्वीरोंं में...
इस आयोजन में शहर के विभिन्न संगठन भी भागीदारी निभाएंगे। किशोर तालाब की पाल पर तनाव को पीछे छोड़ बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे तो बुजुर्ग योगासन करने में। खिलाड़ी स्केटिंग, मार्शल आट्र्स करते दिखेंगे। मधुर संगीत की धुन के बीच नन्हे-मुन्ने परिवार के साथ सुबह की सैर का लुत्फ उठाएंगे। बच्चों के लिए पेंटिंग, सिंगिग, ऊंट सवारी करने का अवसर होगा। चिकित्सक मोर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को मेडिकल टिप्स देंगे। अन्य भी कई इवेंट होंगे। सेहत के सफर का सिलसिला फिर हर रविवार को जारी रहेगा।

Read More: आईएल की जमीन पर मल्टीस्टोरी के साथ बनेंगे शॉपिंग मॉल्स!

तालाब की पाल इसलिए खास
किशोरसागर शहर के मध्य स्थित है। यहां एक ओर किशोरसागर की खूबसूरती है। इसमें जगमंदिर और पास ही टहलने के लिए छत्रविलास उद्यान, लखी बुर्ज और तालाब की पाल है। पास में ही सेवन वंडर्स व अन्य कई खूबियां हैं। प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच यहां सुबह का भ्रमण खास सुकून देने वाली होती है।

Read More: डॉक्टर ने राममूर्ति बाई से मांगी थी घूस, अदालत ने दिया जेल में ठूस

योग भी सिखाएंगे
भारतीय योग संस्थान की ओर से सुबह 8 बजे योग क्रियाएं सिखाई जाएंगी। प्रांतीय मंत्री राजेश चत्तर ने बताया कि योग शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। महिलाओं को सलवार कमीज व पुरुषों को सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आना होगा। योग शिविर के लिए सोनल शर्मा को संयोजक बनाया गया है।

(हमराह में भागीदारी निभाने के लिए मोबाइल नम्बर
9829038188,9829266016 पर सम्पर्क कर सकते हैं। )

ये भी पढ़ें

जानिए कोटा के बाजार भाव, गेहूं, धान, उड़द, सरसों तेज
Updated on:
08 Mar 2018 05:57 pm
Published on:
08 Mar 2018 05:51 pm
Also Read
View All