कोटा

सालों से रह रहे थे अलग, जज ने समझाया तो एक-दूसरे को माला पहनाई , मिठाई खिलाकर ली विदाई…

परिवारिक विवाद के बीस प्रकरणों का निस्तारण, लोक अदालत मे पति पत्नी के बीच दूर हुई खटास  
2 min read
Mar 09, 2019
kota news
सालों से रह रहे थे अलग, जज ने समझाया तो एक-दूसरे को माला पहनाई , मिठाई खिलाकर ली विदाई...

रामगंजमंडी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रामगंजमंडी मे शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत मे 116 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसमे पति पत्नी के बीच मे विवाद से बनी दूरियों के कारण रिश्तो मे आने वाली खटास के प्रकरण भी शामिल थे। सालों से एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने वाले 20 दंपतियों के संबंधों का लोक अदालत मे आपसी समझाइश से निस्तारण हुआ। पति पत्नी ने न्यायाधीश की मौजूदगी मे एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई तो मुंह मीठा करवाकर दंपति ने एक दूसरे को माला पहनाकर राजीखुशी घर के लिए विदाई ली।


न्यायालय परिसर मे आयोजित लोक अदालत मे परिवारिक विवाद के कारण एक से चार साल तक अलग रहने वाले पति दिनेश व पत्नी टीना निवासी हनुवतखेडा, राजेश पत्नी निरमाबाई सेमलखेडी, राजूलाल पत्नी उषा, निवासी सातलखेडी, महेश पत्नी लक्ष्मी निवासी मोडक, पुष्पेन्द्र पत्नी आरती निवासी रामगंजमंडी, अजय पत्नी रेखा निवासी कुंभकोट, मधु पत्नी जीतमल निवासी रामगंजमंडी, महेश पत्नी लक्ष्मी, सहित करीब बीस दंपति के मामलों मे समझाईश करके दंपति को वापस रहने के लिए रजामंद किया तो दंपतियों ने सहमति जताई। टूटते हुए संबंध फिर से जुड़े तो पति पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई और मुंह मीठा करके न्यायालय से घर के लिए विदाई ली।

तालुका विधिक सेवा समिति रामगंजमंडी अध्यक्ष बालकृष्ण गोयल ने बताया कि लोक अदालत मे 35 लंबित व 9 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जिसमे 12 एम ए सी टी प्रकरणों मे 11 लाख 38 हजार की क्षतिपूर्ति राशि के अवार्ड जारी किए। एन आई एक्ट के तीन प्रकरणों मे 3 लाख 85 हजार रुपए दिलाई गए। वसूली के 12 प्रकरणों मे 57 लाख 13 हजार 544 रुपए की वसूली व पिलिटीगेशन के 9 प्रकरणों मे 22 हजार 337 रुपए वसूले गए। लोकअदालत अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय खैराबाद मे आयोजित हुई थी।

Published on:
09 Mar 2019 08:49 pm