
कोटा.आइसक्रीम खाने से प्रेम नगर तृतीय स्थित बेकरी की गली में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग सहित 6 की तबियत बिगड़ गई, जिसमें से 4 को नए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को छुट्टी का दिन होने से रामप्रसाद (60) उसका बेटा विनोद (28), बेटी प्रीति (19) विनोद की पत्नी पूजा (23) छोटा बेटा रिंकू (22) व पड़ौसी गोलू (12) घर पर ही खुशी के माहौल में बैठे थे तभी बच्चों ने आइसक्रीम खाने की जिद की तो विनोद सभी के लिए केके किराना की दुकान से 5 रुपए वाली आइसक्रीम ले आया। परिवार के सभी सदस्यों ने रात को करीब 11 बजे खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाई। इस दौरान महिलाआें को चक्कर आने पर वह सो गई, रात को किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन देर रात दो लोगों को उल्टी हो गई। सुबह भी लोग आइसक्रीम की वजह से सुबह 9 बज तक सोकर नहीं उठ सके। विनोद की मां रामकन्या ने आइसक्री नहीं खाई तो उसे कुछ नहीं हुआ। जब मां ने सभी को उठाया तो लोग नहीं उठ सके। बड़ी ही मुश्किल से उठे तो उन्हें चक्कर आ रहे थे, कुछ ही देर में उल्टियां करने लगे। पड़ौसियों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मेडिकल वार्ड - ए में भती कर लिया।
ठीक होने के बाद करेंगे शिकायत
विनोद ने बताया कि आइसक्रीम खाने की वजह से पूरे परिवार की तबियत खराब हो गई। समय पर अस्पताल पहुंचने से ज्यादा समस्या नहीं आई। लेकिन अस्पताल से जाने के बाद चिकित्सा विभाग में इसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम के सेंपल लिए जाने चाहिए ताकी, दोषी को सजा मिल सके।
- इन्फ्रेक्शन की वजह से फूड पॉइजिनिंग हुई थी। आइसक्रीम खराब होने से ये समस्या आई। सभी को उल्टी दस्त व चक्कर आ रहे थे। लेकिन अब तबियत में सुधार है।
डॉ. एससी जेलिया, मेडिसिन विभागाध्यक्ष
Read More:कोटा वसियो का अटूट प्रकृति प्रेम-