कोटा

IMD Alert on Biparjoy Storm : राजस्थान में बिपरजॉय तूफान की आहट से बढ़ी सतर्कता

IMD Alert : कोटा समेत हाड़ौती अंचल में गुरुवार को चटख धूप खिली। इससे गर्मी का जोर रहा। कोटा-बारां में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। कोटा का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटे की रही। बूंदी में आसमान में बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान 39 डिग्री औेर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।

less than 1 minute read
Jun 15, 2023

IMD Alert : कोटा समेत हाड़ौती अंचल में गुरुवार को चटख धूप खिली। इससे गर्मी का जोर रहा। कोटा-बारां में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। कोटा का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटे की रही। बूंदी में आसमान में बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान 39 डिग्री औेर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने बिपरजॉय चक्रवात की आशंका को देखते हुए कोटा के लिए यलो और बूंदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोटा प्रशासन ने बाढ़, चक्रवात, अतिवृष्टि से संबंधी तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए नगर विकास न्यास में बाढ़ समन्वयक कक्ष स्थापित किया है। इसका प्रभारी उपसचिव चंदन दुबे को बनाया गया है।

झालावाड़ जिले में गुरुवार को भीषण गर्मी होने से कूलर-पंखे बेअसर रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। बारां जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 30 रहा। हवा की अधिकतम रफ्तार 31 किमी प्रतिघंटा रही।

बूंदी जिले में मौसम में सुबह से तेज धूप रही। सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल रहे। जिले के उपखण्ड अधिकारियों ने बिपरजॉय तूफान से बचाव के लिए विभागीय बैठक में निर्देशित किया है।

Also Read
View All