कोटा

खुशखबरी: रेलवे ने यात्रियों को दिया गणेश चतुर्थी का तोहफा, सवाईमाधोपुर मेले के लिए चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

Special Train, Ganesh Chaturthi Mela : रेलवे प्रशासन ने कोटावासियों को गणेश चतुर्थी का तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2019, 5:48 PM IST
Eight trains will be canceled on different days in September
Eight trains will be canceled on different days in September

कोटा. रेलवे प्रशासन ने कोटावासियों को गणेश चतुर्थी का तोहफा दिया है। ( Indian Railway ) सवाईमाधोपुर गणेश चतुर्थी मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मेला स्पेशल ट्रेनचलाने का निर्णय लिया है। ( Special Train ) गणेश चतुर्थी पर्व ( ganesh chaturthi festival2019 ) के पावन अवसर पर सवाईमाधोपुर मेले के लिए रेलवे अब सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशन के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशन के मध्य दो-दो बार चलेगी। यानी ट्रेन दो फेरे में चलेगी।

गाड़ी संख्या 09767 सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा एक सितम्बर एवं 3 सितम्बर को सवाईमाधोपुर स्टेशन से 21.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 12.40 बजे दुर्गापुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन संख्या 09768 दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर 2 व एवं 4 सितम्बर को दुर्गापुरा स्टेशन से 1.15 बजे प्रस्थान कर 3.55 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में देवपुरा, चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, सिरस, बनस्थली निवाई, चन्नानी, चाकसू, शिवदासपुरा, पदमपुर एवं सांगानेर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 12 कोच रहेंगे।

Updated on:
31 Aug 2019, 5:48 PM IST
Published on: