कोटा

Indian railway : कोटा होकर पुणे से ढेहर का बालाजी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन की ओर से सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा होकर गाड़ी संख्या 01433 और 01434 पुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल का दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप संचालन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 7:53 PM IST
Rail News
कोटा होकर गुजरती ट्रेन का फाइल फोटो।

RAailway News : रेल प्रशासन की ओर से सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा होकर गाड़ी संख्या 01433 और 01434 पुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल का दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप संचालन किया जाएगा।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि इस गाडी में 01 फर्स्ट एसी, 01 सेकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 17 कोच होंगे। मंडल में इस स्पेशल गाड़ी का ठहराव कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर होगा।

यह रहेगा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01433, पुणे-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल 30 अक्टूबर व 06 नवम्बर को (02 ट्रिप) पुणे से बुधवार को 9.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 6.55 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01434, ढेहर का बालाजी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 31 अक्टूबर व 07 नवम्बर को (02 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से गुरुवार को 10.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

यह रहेंगे गाड़ी का ठहराव

यह गाड़ी पुणे-ढेहर का बालाजी के बीच लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
19 Sep 2024, 7:53 PM IST
Published on: