कोटा

अब नकल कर रैंक सुधारेगा राजस्थान, इंदौर मॉडल से स्वच्छ बनाएंगे कोटा

स्वायत्त शासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को इंदौर मॉडल के कामों की सूची भेजी अौर सूची के अनुरुप ही काम करने के निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 5:06 PM IST
kota clean
kota

कोटा . जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के सभी शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो, इसके लिए राज्य सरकार इंदौर मॉडल पर काम करेगी। स्वायत्त शासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को इंदौर शहर में किए जा रहे कार्यों की सूची भेजी है और उसी अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। अब निगम के सामने चुनौती है कि वह अपने एक्शन प्लान अौर नए निर्देशों के बीच तालमेल बैठाए।

विभाग की ओर से जारी पत्र

विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण, 2017 में इंदौर ने जैसे काम किया, वैसे ही संसाधन व कार्यप्रणाली को अपनाना होगा। जनप्रतिनिधि और अफसरों के बीच सामंजस्य का भी हवाला दिया गया है। जबकि, निगर निगम व अन्य निकायों में ऐसा नहीं है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

मंत्री ने भी देखी इंदौर की सफाई

गौरतलब है कि स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने पिछले दिनों इंदौर शहर का सफाई मॉडल देखा था। कोटा निगम अधिकारियों का दल भी इंदौर गया था, वहां के मॉडल को देखकर आए थे, इसके बाद यहां इस दिशा में काम शुरू किया गया है।

उखड़ा फेरो कवर हादसे का सबब...

कोटा. एमबीएस अस्पताल के सामने शंकर मेडिकल की गली में इन दिनों एक बड़ी नाली का फेरो कवर उखड़ा पड़ा है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोग वाहन सहित गिरकर चोटिल हो चुके हैं। छोटे बच्चे गिर गए हैं। स्थानीय बाशिन्दों ने इस बारे में पार्षद को भी अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Published on: