कोटा

Indian Railway : रेलवे ने यहां शुरू की स्पेशल ट्रेन, इतने दिन होगा संचालन

रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा-दौराई (अजमेर)- दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 09, 2024
कोटा से गुजरती हुई ट्रेन का फाइल फोटो।

Railway News : रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा-दौराई (अजमेर)- दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 05537, दरभंगा-दौराई साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 09.11.24 से 28.12.24 तक (08 ट्रिप) दरभंगा से प्रत्येक शनिवार को 1.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 10.30 बजे दौराई पहुंचेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05538, दौराई-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 10.11.24 से 29.12.24 तक (08 ट्रिप) दौराई से प्रत्येक रविवार को 11.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 6.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस गाड़ी में 10 स्लीपर, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 18 कोच होगे।

गाड़ी का हाल्ट

यह स्पेशल गाड़ी दरभंगा-दौराई के बीच सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़ एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
09 Sept 2024 06:33 pm
Published on:
09 Sept 2024 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर